आखिर कहां जाते हैं राहुल गांधी, विदेश दौरे पर कांग्रेस ने दिया ये जवाब



राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पर संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि दुनिया मैडिटेशन के लिए भारत आती है और राहुल गांधी इसके लिए विदेश जाते हैं। क्या वे भारत की छवि खराब करने के लिए गुप्त दौरे करते हैं।




एक बार फिर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का विदेश दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है। राहुल गांधी के विदेश दौरे पर बीजेपी ने निशाना साधा है। राहुल के गुप्त दौरे पर बीजेपी ने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल अमेठी नहीं जाते हैं। राहुल के विदेश दौरे का राज पूछते हुए बीजेपी ने बोला कि 16 बार विदेश गए राहुल लेकिन मकसद नहीं बताया है।  राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पर संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि दुनिया मैडिटेशन के लिए भारत आती है और राहुल गांधी इसके लिए विदेश जाते हैं। क्या वे भारत की छवि खराब करने के लिए गुप्त दौरे करते हैं। भाजपा सांसद ने कहा, "नियमों के मुताबिक हर सांसद को विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक करनी होती है। कौन सांसद कहां जाता है, कब जाता है, इसकी जानकारी देनी जरूरी है। संसदीय मामलों के मंत्री ने जुलाई 2019 में सभी सांसदों को पत्र लिखकर उनकी विदेश यात्राओं का ब्यौरा मांगा है।


बता दें कि कांग्रेस ने राहुल के विदेश दौरे का बचाव करते हुए कहा है कि राहुल गांधी इन दिनों ध्यानसाधना के लिए विदेश दौरे पर हैं और जल्द ही स्वदेश लौटेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के पहले राहुल गांधी कंबोडिया की यात्रा पर गए थे। तब भी उनकी इस विदेश यात्रा ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।



Popular posts
यूथ कांग्रेस का चुनाव कठघरे में, हैकर्स ने प्रत्याशियों के वाेटाें काे 2 से मल्टीप्लाई या डिवाईड का खेल किया
Image
चिकित्सा मंत्री ने 5 हजार राशन सामग्री के पैकिट्स वितरण के लिए वाहन को दिखाई हरी झण्डी
10 दिन में कॉलेज शिक्षा के 2.5 लाख स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लासेज से जुड़े
Image
कोरोना का डर / राजस्थान में 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर लगा प्रतिबंध, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए निर्देश
मप्र में फ्लोर टेस्ट पर संग्राम / भाजपा की फ्लोर टेस्ट की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का राज्यपाल, मुख्यमंत्री और स्पीकर को नोटिस, कल 10.30 बजे सुनवाई